फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रामीणों का दर्द देख 360 पेड़ कटवा बनवाई थी सड़क

ग्रामीणों का दर्द देख 360 पेड़ कटवा बनवाई थी सड़क

Sat, 20 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का दर्द देख 360 पेड़ कटवा बनवाई थी सड़क
रामनगर (नैनीताल)। जहां एक ओर वन संरक्षण अधिनियम हमेशा निर्माण कार्यों में आड़े आता रहा है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ऐसी कई समस्याओं को सुलझा चुके थे।
विज्ञापन

नैनीताल के सांसद रहते तिवारी 20 जून 1996 को सड़क से दूर जूनियर हाईस्कूल अमगड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्हें कोसी बैराज से टेड़ा गांव होकर अमगड़ी पहुंचना था। उन दिनों भयानक बारिश के चलते बरसाती नाले भी उफान पर थे। इसलिए तिवारी को खुली जीप से ले जाया जा रहा था कि तभी बागाजाला नाला उफान पर आ गया और वह नाले में फंस गए। जीप की ऊपरी सतह तक पानी आने से वह भीग गए थे, तभी उन्हें कैंटर पर बैठाकर अमगड़ी तक पहुंचाया गया। अमगड़ी में ग्रामीणों ने सड़क की मांग रखी तो तिवारी ने कहा कि मैं भी इस सड़क का भुक्तभोगी हो गया हूं। दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से उस रोड को बनवाने में बाधक बन रहे 360 पेड़ों को कटवाने की अनुमति दिलाई। तभी पाटकोट, डौन परेवा, बेतालघाट जाने वाली सड़क बन सकी। कुछ भाग कच्चा होने के बावजूद इसे प्रांतीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। पक्की सड़क बनने के कारण ही अमगड़ी, भलौन, पाटकोट, गोरियादेव, डौन परेवा में रिजॉर्ट बन गए हैं। पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) से जुड़ने के कारण अब यह इलाका पर्यटन जोन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed