{"_id":"5b71ed4d42c79274f667c499","slug":"15341929641-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबकली के नाखूनों में हुआ घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबकली के नाखूनों में हुआ घाव
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रिजॉर्टों से मुक्त कराई गई सभी आठ हथिनियों को रामनगर वन प्रभाग के आमडंडा परिसर में रखा गया है। इनमें से गुलाबकली नाम की हथिनी के नाखूनों घाव बन गए थे। इसलिए गुलाबकली समेत सभी हथिनियों के पैरों पर भी दवाई लगा दी गई है।
वन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर नौ अगस्त को ढिकुली, कुमेरिया, मोहान के रिजॉर्ट से मुक्त कराई गईं पालतू हथिनियों का आमडंडा में इलाज किया जा रहा है। इनके नाम रानी, फूलमाला, गुलाबकली, लक्ष्मी, एशियन लक्ष्मी, हेमा, कलीना, पवनकली हैं। डॉ. आयुष उनियाल ने बताया कि जब हथिनियों को कब्जे में लिया गया था, तब हथिनियों के नाखून बढ़े थे। नाखून काटने के दौरान गुलाबकली नाम की हथिनी के पैर में घाव हो गए थे। घाव को देखकर सभी हथिनियों के शरीर पर बने घावों का भी इलाज किया जा रहा है। हथिनियों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाकर टिनशेड बना दिए गए हैं।