फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लोकसभा चुनाव में नाटकबाजों से होना है मुकाबला

लोकसभा चुनाव में नाटकबाजों से होना है मुकाबला

Thu, 19 Jul 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नाटकबाजों से होना है मुकाबला
बाजपुर/दिनेशपुर। पूर्व सीएम और कांग्रेस नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत के बाजपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि हाईकमान से मिला सम्मान कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने हा कि लोकसभा चुनाव में मुकाबला नाटकबाज लोगों से होना है। भाजपा की ओर से 2014 में किए वादे धरातल पर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने एकजुटता नहीं दिखाई तो मुश्किल हो जाएगा। संचालन जगतार सिंह बाजवा ने किया। वहां गोविंद कुंजवाल, प्रयाण दत्त भट्ट, आनंद रावत, मिक्की कपूर, सुरजीत अग्निहोत्री, सुनीता टम्टा,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी, तनवीर अहमद, सतीश गोयल, राजेंद्र बेदी, अनिलसेन, कदीर अहमद, कामरान खान आदि थे। इधर मेन रोड सभासद आशु मेहरा की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उधर दिनेशपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने चौक में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी निरंजन घरामी के घर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और क्षेत्र में पार्टी की मजबूती पर बल दिया। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बाछाड़, आशुतोष राय, प्रीत ग्रोवर, जेएन सरकार, ममता हालदार, लक्ष्मी राय, केके गाबा, नारायण हाल्दार, सुभाशेंदु सरकार, विकास सरकार आदि थे। कार्यक्रम बाद में पूर्व सीएम जाफरपुर मार्ग के बजाए सिडकुल के रास्ते रुद्रपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रावत के महासचिव बनने से हर्ष
नानकमत्ता/किच्छा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से हरीश रावत को कार्य समिति में महासचिव और असोम प्रभारी बनाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसियों ने हाईकमान का आभार जताते हुए मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
नानकमत्ता में कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष केडी के निजी कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसियों ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारी तेजेंद्र सिंह मोमी, प्रकाश बब्बर और अनीश राणा का स्वागत किया। वहां पृथ्वीपाल चौहान, प्रेम सिंह टुरना, बलवंत सिंह, नवीन अटवाल, सागर विश्वास, रणजीत राणा, शकीलउद्दीन, सरवन सिंह राणा आदि थे।

वहीं किच्छा में पार्टी कार्यालय में मिठाई बांटी गई। वहां कांग्रेस नगराध्यक्ष बबलू चौधरी, संजीव सिंह, हाजी सरवर यार खान, डॉ. गणेश उपाध्याय, परवेज अहमद, अशोक चुघ, विनोद कोरंगा, गुड्डू तिवारी, बंटी पपनेजा, अशोक मित्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed