{"_id":"5b50d1644f1c1b58488b5ca2","slug":"15320231364-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशी घर- घर जाकर मतदाताओं से संर्पक करने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशी घर- घर जाकर मतदाताओं से संर्पक करने में जुटे
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। डंगोली और पिंगलों समिति के हर वार्ड से एक-एक सदस्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। गरुड़ समिति के चार वार्डों में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होगा जबकि सात वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
सहायक निबंध सहकारिता मनोहर सिंह मर्तोलिया ने बताया कि साधन सहकारी समिति गरुड़ के गढ़सेर वार्ड से दिग्विजय सिंह फर्स्वाण और राजेंद्र लाल वर्मा, पाये वार्ड में उमेश पांडे और लक्ष्मी दत्त पांडे, कन्स्यारी वार्ड में आनंदी बोरा और शोभा देवी, लखनी वार्ड में नंदन आर्या, हरीश राम और शेखर पांडे के बीच सीधा मुकाबला होगा। गरुड़ समिति के निर्वाचन अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां कर दी गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं।