{"_id":"5b44fe2b4f1c1b07278b5b9f","slug":"153124816911-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की हिदायत
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। एसएसआई नासिर हुसैन ने ई-रिक्शा चालक और मालिकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंगलवार को रामलीला मैदान में बैठक हुई। इस दौरान एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि मुख्य चौक, बेरिया तिराहा सहित अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा खड़ा करके यातायात बाधित न करें।
सवारियों को निर्धारित स्थानों से बैठाकर गंतव्य पर पहुंचाए। ई- रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में 150 ई-रिक्शा संचालित हैं लेकिन बाहरी लोग ई रिक्शा चला रहे हैं। उन्होंने नगर में चल रहे ई- रिक्शाओं का सत्यापन कराने और पीवीआर नंबर आवंटन कराने की मांग की है। वहां रमेश मौर्या, कृष्ण कुमार, गौरव सिंह, राजपाल सिंह, महेश, अतर सिंह, राजवीर, तारीफ हुसैन, दिलीप सिंह, यासीन, शमशाद, प्रदीप आदि थे।