{"_id":"5b43c41b4f1c1b9d288b58aa","slug":"15311677709-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का निर्विरोध निर्वाचित होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का निर्विरोध निर्वाचित होना तय
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन किए गए। संघ के छह पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया, जिससे अब संघ की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन होना तय है।
मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिलोक सिंह रौतेला और जगमोहन रौतेला ने बताया कि संगठन के छह पदों में अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष में जगमोहन सिंह मेहरा, महिला उपाध्यक्ष में आशा आर्या, सचिव में नवल किशोर बिनवाल, उपसचिव में जीवन सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर संजीत राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को नाम वापसी का कार्यक्रम है। 12 जुलाई को कार्यकारिणी के विधिवत चयन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, एलडी उपाध्याय, भूपाल सिंह करायत, मनीष साह आदि रहे।