{"_id":"5b43bbaa4f1c1b9d468b599f","slug":"153116560820-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी व पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी व पुत्र घायल
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बाइक के पहिये में बुर्का फंसने से बाइक सवार तीन परिजन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपति समेत मासूम बच्चे का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार किया गया। उधर दूसरे मामले में कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गया।
मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. उस्मान सोमवार को अपनी पत्नी गुड्डी, तीन वर्षीय पुत्र फरहान के साथ बाइक पर सवार होकर काशीपुर से रामनगर आ रहा था कि तभी चलती बाइक के पहिये में गुड्डी का बुर्का फंसने से उनकी बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार तीनों परिजन चोटिल हो गए। वहीं कॉर्बेटनगर मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी महबूब आलम सोमवार को पत्नी सबीना के साथ बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी से लौट रहे थे कि तभी बैलपड़ाव के पास उनकी बाइक अज्ञात कार की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट पहना था।