{"_id":"5afc96af4f1c1bce408b5e4d","slug":"15265030831945-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 साल बाद नए परिधान के साथ होगा कुविवि का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 साल बाद नए परिधान के साथ होगा कुविवि का दीक्षांत समारोह
Updated Thu, 17 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शुक्रवार को होने जा रहे 14वें दीक्षांत समारोह को लेकर कुविवि प्रशासन और डीएसबी परिसर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका होगा जब दीक्षांत समारोह के दौरान सभी लोग परंपरागत गाउन नहीं बल्कि नए परिधान में नजर आएंगे। छात्र इस बार कुमाऊंनी टोपी, खादी की वास्कट और विशेष मफलर पहनकर डिग्री लेंगे।
कुविवि की स्थापना 1973 में हुई थी। तब से दीक्षांत समारोह में वेश केे रूप में गाउन पहना जाता था। 2017 में राज्य की सत्ता में बीजेपी के कायम होने के बाद उच्चशिक्षा मंत्री बने डॉ. धन सिंह रावत ने दीक्षांत समारोह के दौरान पहने जाने वाले गाउन को मैकाले शिक्षा पद्धति का प्रतीक बताते हुए वेश में परिवर्तन करने का ऐलान किया था।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद कुविवि में भी 18 मई को होने वाले 14वें दीक्षांत समारोह में पहली बार भारतीय परिधान को पहनकर विद्यार्थी दीक्षा ग्रहण करेंगे। 45 साल बाद कुविवि के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा में वैदिक मंत्रों का उच्चारण होगा।
विज्ञापन
कुमाऊंनी टोपी और खादी की वास्कट पहन डिग्री लेंगे छात्र
45 साल बाद नए परिधान के साथ होगा कुविवि का दीक्षांत समारोह
- पहली बार वैदिक मंत्रों के साथ निकलेगी शोभा यात्रा