{"_id":"5af9f58e4f1c1bdc408b55dc","slug":"15263307627-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा डिविजन में मिली बाघिन, एनटीसीए की नियमों की उड़ाई धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा डिविजन में मिली बाघिन, एनटीसीए की नियमों की उड़ाई धज्जियां
Updated Tue, 15 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जिम कार्बेट से सटे जंगल में सोमवार को सात वर्षीय बाघिन का शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम स्थल तक लाने में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के मानकों को ताक पर रख दिया गया। वन कर्मी बाघिन का शव गाड़ी में डालकर मोहान रेंज ले आए। फिर शव पर रस्सियां बांधकर घसीटते हुए पोस्टमार्टम स्थल तक पहुंचाया गया।
एनटीसीए के नियम साफ है कि बाघ का शव स्ट्रेचर में ही ले जाया सकता है। इसके बाद भी कर्मचारियों ने ऐसा किया। कार्बेट पार्क के डॉ. दुष्यत शर्मा ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके मुताबिक शव के सभी अंग सुरक्षित हैं हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। रेंजर मुकेश बर्थवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बाघिन के शव को रस्सी से खींचकर ले गए
वन कर्मियों ने उड़ाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के मानकाें की धज्जियां