फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैंक प्रबंधक को बुके दिया तब जमा हुए सिक्के

बैंक प्रबंधक को बुके दिया तब जमा हुए सिक्के

Tue, 15 May 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक को बुके दिया तब जमा हुए सिक्के
सितारगंज। शहर के बैंकों में एक, दो, पांच और 10 तक के सिक्के जमा नहीं किए जा रहे हैं। सोमवार को एक व्यापारी सिक्के जमा करने पहुंचा तो बैंक ने उसे लौटा दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने बैंक पहुंच मैनेजर को बुकें भेंट कर विरोध जताया। इसके बाद बैंक प्रबंधक के निर्देश पर अधीनस्थ कर्मचारी ने रुपये जमा किए।
विज्ञापन


व्यापारी शीतल सिंघल ने सोमवार को अपने मुंशी को पांच, 10 के सिक्कों और नोटों समेत 11 हजार रुपये जमा कराने के लिए कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में भेजा था। इसमें करीब छह हजार की रकम पांच और 10 के सिक्कों के रूप में थी। आरोप है कि बैंक कर्मी ने सिक्के लेने से मना कर दिया और मुंशी को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


यह बात जब व्यापारियों को पता चली तो प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बैंक पहुंचकर विरोध स्वरूप बैंक प्रबंधक प्राचीव राना को बुके भेंट कर उनका घेराव किया। व्यापारियों ने कहा कि नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने सिक्के अधिक मात्रा में चला दिए, जिन्हें जमा भी किया जा रहा है, लेकिन नगर के बैंक सिक्के लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में व्यापारियों के पास हजारों के सिक्के जमा हो गए हैं। कहा कि यदि कोई बैंक सिक्के और 10 रुपये के नोटों की गड्डी ले भी रहा है तो प्रति हजार रुपये पर दो रुपये काटने के साथ ही जीएसटी भी लगा रहा है, जो कि गलत है। व्यापारियों का विरोध देखते हुए प्रबंधक ने अधीनस्थ कर्मचारी से मुंशी की ओर से लाए गए रुपये जमा करने के निर्देश दिए। वहीं सिक्के जमा करने के एवज में दो रुपये और जीएसटी की बात पर बैंक प्रबंधक ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, देवभूमि के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल, मोहित जिंदल, भीमसेन गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed