फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्रकार सोशल मीडिया में तथ्यपरक जानकारी शेयर करें: पंवार

पत्रकार सोशल मीडिया में तथ्यपरक जानकारी शेयर करें: पंवार

Thu, 26 Apr 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार सोशल मीडिया में तथ्यपरक जानकारी शेयर करें: पंवार
facebook
नैनीताल। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी आपदा प्रबंधन संबंधी तीन दिवसीय मीडिया वर्कशॉप आयोजित किया गया। इसका समापन बुधवार को हुआ। कार्यशाला के समापन सत्र में पहुंचे न्यू मीडिया के जानकार जयप्रकाश पवार ने कहा कि वर्तमान दौर सूचना क्रांति का दौर है। सूचनाओं का आदान-प्रदान वर्तमान समय में आसान हो गया है। इसका प्रयोग आपदा के दौरान राहत कार्यों के लिए किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में पवार ने कहा कि पत्रकार सरकारी तंत्र आपदा काल में न्यू मीडिया का प्रयोग कर देश, दुनिया के सामने आपदा की स्थिति का सही स्वरूप प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर वेब मीडिया पर लोग भ्रामक जानकारी जारी कर देते हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। पवार ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पत्रकारों से कहा कि तथ्यों पर आधारित जानकारी वेब मीडिया में शेयर करें। कार्यशाला में अकादमी के डॉ. ओमप्रकाश ने आपदा को ले कर एक स्लाइड शो प्रस्तुत किया। साथ ही डॉ. मंजू पांडे ने आपदा प्रबंधन एक्ट, आपदा प्रबंधन के संस्थागत स्वरूप का विवरण प्रस्तुत किया। समापन सत्र में कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed