फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   152 crocodiles, 96 gongs and 142 otters in Corbett

कॉर्बेट में 152 मगरमच्छ, 96 घड़ियाल और 142 ऊदबिलाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
152 crocodiles, 96 gongs and 142 otters in Corbett
रामनगर कॉर्बेट पार्क में नदी में तैरता घड़ियाल। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में घड़ियालों की संख्या में कमी आ रही है, जबकि 2008 की गणना में घड़ियालों की संख्या अच्छी खासी थी। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने दिसंबर 2020 में हुई गणना की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें मगरमच्छ और ऊदबिलाव की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दी है।
विज्ञापन

कॉबेट टाइगर रिजर्व ने वर्ष 2008 में जलीय जीव घड़ियाल, ऊदबिलाव और मगरमच्छों की गणना कराई थी। तब कॉर्बेट में 128 घड़ियाल, 158 ऊदबिलाव और 133 मगरमच्छों की मौजूदगी थी। 12 साल बाद इस बार फरवरी 2020 में जलीय जीवों की गणना दोबारा कराई गई थी। गणना का यह कार्य कॉर्बेट के भीतर नदी व जलाशयों में किया गया। गणना में मगरमच्छ 145, घड़ियाल 75, ऊदबिलाव 133 आई थी। हालांकि इस गणना के दौरान मौसम खराब हो गया था। इस को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने दिसंबर 2020 में एक बार फिर से जलीय जीवों की गणना कराई। इस गणना में मगरमच्छ 152, घड़ियाल 96, ऊदबिलाव 142 संख्या आई है। वर्ष 2008 की तुलना में वर्ष 2020 में 26 ऊदबिलाव, 82 मगरमच्छों की संख्या बढ़ी है, जबकि 26 घड़ियालों की संख्या घट गई है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि फरवरी माह में हुई बारिश को जलीय जीवो की संख्या में कमी हुई थी। ऐसे में दोबारा से सही संख्या का पता लगाने के लिए दिंसबर मेें गणना कराने का फैसला किया है। गणना में घड़ियाल की संख्या में कमी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed