फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जनता के बीच जाकर निपटाएं उनकी समस्याएं

जनता के बीच जाकर निपटाएं उनकी समस्याएं

Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
जनता के बीच जाकर निपटाएं उनकी समस्याएं
नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के 16 से ज्यादा विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। हालांकि सीढ़ियों पर गंदगी देख कर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कोषागार में उन्हें कोषाधिकारी मामूर जहां, सहायक कोषाधिकारी भूपेंद्र सिंह, मनोज साह मिले। दस्तावेज व्यवस्थित नहीं मिले। उन्होंने सफाई कर दस्तावेजों का रखरखाव सुधारने को कहा। निबंधन कार्यालय से खाली डिब्बे हटाने, आरके कार्यालय के कर्मचारी से मेडिकल रिपोर्ट दिखाने, एडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान हर कार्यालय में छह कुर्सियां रखवाने, नजूल कार्यालय में नई अलमारियां लगवाने के निर्देश दिए। डीएम कार्यालय में सबकी समीक्षा की। कहा कि अधिकारी जनता के बीच जाने से परहेज न करें। जनता की समस्या समझें। तीन साल से ज्यादा पुराने राजस्व मुकदमों का अभियान चलाकर निस्तारण करें। कम वसूली करने वाले तहसील कर्मचारियों पर कार्रवाई, 107/116 के केस छह माह में खत्म करने, कोर्ट की तारीख क्लर्क की जगह खुद लगाने के निर्देश एडीएम, एसडीएम को दिए। पेंशन प्रकरण निपटाने, ऑडिट आपत्तियां निपटाने, जनप्रतिनिधियों की चिट्ठी का जवाब देने, शस्त्रों की दुकानों का निरीक्षण करने, मालखाने में रखी बंदूकों का रखरखाव करने, तीन साल से ज्यादा समय तक एक सीट पर जमे बाबुओं को हटाने, ब्लॉकों के निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



-कमिश्नर के सामने उठा निर्माण प्रतिबंध का प्रकरण
झील से दो किमी के दायरे में हाइकोर्ट की ओर से प्रतिबंध लगाने और फिर इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के स्टे का प्रकरण भी कमिश्नर के सामने उठाया गया। इस पर उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि प्रकरण को गंभीरता से लेकर प्रक्रिया को गतिमान करें।
विज्ञापन


- सीढ़ियों पर गंदगी देख जताई नाराजगी
खनन कार्यालय के निरीक्षण को जाते समय सीढ़ियों पर गंदगी देख कमिश्नर ने नाराजगी जताई और जल्द सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- शस्त्र दुकानों का मांगा ब्योरा
कमिश्नर ने शस्त्र विभाग के निरीक्षण के दौरान बाबू से जिले में चल रही शस्त्र दुकानों का पूरा ब्योरा दिखाने को कहा। कमिश्नर ने दुकानों के निरीक्षण के संबंध में भी सूचना मांगी। उन्होंने ऑनलाइन हो चुकी शस्त्रधारकों की सूचना भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed