{"_id":"5a74ce494f1c1b514a8b7267","slug":"151760463314-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में अतिक्रमण हटने को लेकर अतिक्रमणकारी व प्रशासन के बीच हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में अतिक्रमण हटने को लेकर अतिक्रमणकारी व प्रशासन के बीच हुई बैठक
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हाइकोर्ट के आदेश पर मंगलवार से एनएच पर रानीखेत रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इन आरोपियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में तहसीलदार प्रियंका रानी से मुलाकात की। उन्होंने एनएच विभाग पर अतिक्रमण चिह्नित करने में भेदभाव का आरोप लगाया जबकि तहसीलदार ने सबके हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि किसी का उत्पीड़न नहीं होगा।
नगर से होकर गुजरने वाली एनएच 121 रानीखेत रोड अतिक्रमण की जद में है। इसे हटाने के लिए दायर जनहित याचिका के मद्देनजर हाइकोर्ट ने एनएच से अतिक्रमण चिह्नित कर उसे हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर एनएच, लोनिवि ने शिवलालपुर चुंगी से लोनिवि कार्यालय तक अतिक्रमण चिह्नित किया था। इसमें कोतवाली परिसर की दीवार, नगर पालिका, दो पेट्रोल पंप, इंटर कॉलेज, मस्जिद समेत कई व्यापारियों को नोटिस दिए गए। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो एनएच विभाग ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। अन्यथा मंगलवार से जबरन अतिक्रमण की चेतावनी दी है। एनएच की इस सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एनएच की इस कार्रवाई के खिलाफ आरोपी एकजुट होने लगे। व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को शिवलालपुर, भवानीगंज क्षेत्र के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद तहसील पहुंचे व्यापारियों ने एनएच पर गलत सीमांकन का आरोप लगाया। तहसीलदार ने सोमवार तक जांच का भरोसा दिलाया। कहा कि मंगलवार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। हालांकि अधिकतर व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाकर इसकी सूचना विभाग को दे दी है। इस दौरान अशोक सचदेवा, पूरन डौर्बी, कुलदीप माहेश्वरी, प्रमोद चौहान, वीरेंद्र पाल, अर्पित मेहरोत्रा, तेजेश्वर घुघत्याल, रोहित नेगी, प्रवीन अरोरा, अशोक मेहरोत्रा आदि थे।