{"_id":"5a6ce6374f1c1bb2208b5ad7","slug":"151708646313-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं ने वन विभाग का टेड़ा गेट बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं ने वन विभाग का टेड़ा गेट बंद किया
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं ने वन विभाग का टेड़ा गेट बंद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीण युवा प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने शनिवार को पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) का टेड़ा गेट बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पीसीआर की सीमा से सटे स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार एवं संरक्षण देकर ग्रामीण ईको विकास समिति (ईडीसी) के गठन की मांग की। इस कारण सीतावनी जाने वाले पर्यटकों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में डीएफओ के आश्वासन पर बमुश्किल गेट खुल सका।
क्यारी, पवलगढ़, मनकंठपुर से आए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह टेड़ा गेट बंद कर दिया। वहां हुई सभा में क्यारी के पूर्व उपप्रधान विनोद बुधानी ने कहा कि वन विभाग स्थानीय युवा बेरोजगारों को वन्यजीव, वन्य संपदा संरक्षण, नेचर गाइड का प्रशिक्षण दे चुका है। तब से पीसीआर के सीतावनी क्षेत्र में कई पर्यटन गतिविधियां संचालित हैं। इसके बावजूद वन विभाग स्थानीय युवा बेरोजगारों को पर्यटन से नहीं जोड़ रहा है जबकि स्थानीय युवा संरक्षण के कार्यों में विभाग को सहयोग देते रहे हैं। उन्होंने पीसीआर की ग्रामीण ईको विकास समिति (ईडीसी) बनाने की भी मांग की थी। इसके लिए डीएफओ नेहा वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें उन्होंने 27 जनवरी से सीतावनी जोन बंद करने की चेतावनी दी थी। इसलिए मांग पूरी न होने पर शनिवार सुबह तमाम बेरोजगार युवक टेड़ा गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी, विरोध, प्रदर्शन कर दो घंटे तक आवाजाही रोक दी। डीएफओ नेहा वर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर माहभर में उनकी समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। तभी ग्रामीणों ने गेट खुलने दिया। इस दौरान नवीन सती, जीवन पांडे, ललित प्रकाश पांडे, संजय सती, मोहन पांडे, चंद्रशेखर नैनवाल, संजय बिष्ट, भाष्कर सती, भवानी दत्त सती आदि थे।
प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने रोजगार मांगा
डीएफओ के आश्वासन पर गेट खुल सका