{"_id":"5a6cba3c4f1c1b1d368b6bc4","slug":"15170752041-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से अंधेरे में डूबे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से अंधेरे में डूबे गांव
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव मैगड़ीस्टे रौल्याणा और नौघर गांव में चार दिन से बिजली गुल है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही बिजली सप्लाई नहीं होने पर बिजली सब स्टेशन कार्यालय डंगोली पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बिजली विभाग के ईई को भेजे पत्र में मैगड़ीस्टेट और रौल्याणा के ग्रामीणों ने कहा है कि दोनों गांवों के बीच बिजली लाइन चार दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। लाइन दुरुस्त करने के संबंध में विभाग के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्द बिजली सुचारु नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
रौल्याणा के प्रधान मदन गिरी ने बताया कि बिजली गुल होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नौघर गांव में भी दो दिन से बिजली गुल है। नौघर के प्रधान शंकर सिंह नेगी, प्रकाश रावल, नर सिंह अल्मिया ने विभाग से बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।