फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोजगार मेले में 2000 युवाओं को नौकरी के अवसर

रोजगार मेले में 2000 युवाओं को नौकरी के अवसर

Wed, 17 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में 2000 युवाओं को नौकरी के अवसर
खटीमा में 20 जनवरी को सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगेगा। इसमें करीब 2000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया। राइंका में लगने वाले मेले में सिडकुल, हरिद्वार, देहरादून, पंतनगर, सितारगंज तथा प्रदेश के बाहर की प्रमुख औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसमें कक्षा आठ पास, हाईस्कूल, इंटर, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, आईटीआई, डिप्लोमा, बीबीए आदि विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवक और युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। सहायक सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीवी, छह फोटोग्राफ एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति, सेवायोजन कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाएं। मेले में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर कराना होगा। पंजीकरण की व्यवस्था मेले में भी होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed