{"_id":"5a5e4bcb4f1c1b76268b4a7d","slug":"151612941311-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में मिला वृद्ध रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में मिला वृद्ध रिक्शा चालक का शव
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म में सोमवार शाम को घर से सब्जी लेने निकले एक रिक्शा चालक का शव मंगलवार को सरसों के खेत में पड़ा मिला। शराब के नशे में खेत में गिरने और रातभर ठंड में रहने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के आग्रह पर उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
टैगोरनगर गांव निवासी अमूल्य मिस्त्री (60) पुत्र सेवक मिस्त्री रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। परिजनों के अनुसार अमूल्य सोमवार शाम करीब चार बजे सब्जी खरीदने की बात कहकर बाजार के लिए निकला, लेकिन फिर नहीं आया। परिजनों ने सुबह उसकी खोज की। तभी करीब नौ बजे सुरेंद्रनगर जाने वाले मार्ग किनारे सरसों के खेत में एक बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। मृतक के परिवार में पत्नी कनिका एवं दो पुत्र और एक पुत्री है।