फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जन औषधि केंद्र में नहीं है बीपी और शुगर की दवा

जन औषधि केंद्र में नहीं है बीपी और शुगर की दवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में नहीं है बीपी और शुगर की दवा
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र में पिछले दो तीन माह से बीपी और शुगर की दवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। गंभीर रोग की दवाइयां जन औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने जन औषधि केंद्र में आवश्यक और जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले साल जन औषधि केंद्र खुला। जिसके बाद मरीजों को जो दवाएं अस्पताल से नहीं मिल पा रही थीं जन औषधि केंद्र से सस्ते दामों में उपलब्ध हो रही थीं, लेकिन बीते तीन माह से जन औषधि केंद्र में बीपी और शुगर जैसी अन्य कई गंभीर बीमारियों की दवा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


जबकि सबसे ज्यादा लोग बीपी और शुगर की दवा खरीदने ही जन औषधि केंद्र पहुंचते हैं। औषधि केंद्र में इन दिनों कई दवाएं एक्सपायरी हो चुकी हैं। इनमें आई ड्राप, ईयर ड्राप के अलावा अन्य एंटी सेप्टिक क्रीम आदि शामिल हैं। ये दवाइयां जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क उपलब्ध हो रही हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष और चिकित्सा प्रबंधन समिति के सदस्य किशन गुरुरानी ने बताया कि जन औषधि केंद्र में वह दवा मिल रही जो अस्पताल में उपलब्ध है। जबकि गंभीर रोगों की दवाइयों की कई बार मांग करने के बाद भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में भी इस मसले पर चर्चा होगी। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि जन औषधि केंद्र में कुछ गैर जरूरी दवाइयां जो जिला अस्पताल में रोगियों के लिए निशुल्क उपलब्ध हैं एक्सपायर हो चुकी हैं। जबकि बीपी और शुगर जैसी गंभीर दवाएं काफी समय से नहीं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सवेरा कल्याण समिति के संचालक को तीन माह पूर्व बीपी और शुगर की दवाएं रखने को कहा था लेकिन आज तक यह दवा जन औषधि केंद्र में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed