फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिकारी समय से पेंशन किस्त करें जारी: डीएम

अधिकारी समय से पेंशन किस्त करें जारी: डीएम

Thu, 13 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी समय से पेंशन किस्त करें जारी: डीएम
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे पात्र व्यक्तियों को समय से पेंशन किस्त जारी करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छात्रवृत्ति मद में मिलने वाला एक रुपया भी लैप्स नहीं होना चाहिए। डीएम सुमन बुधवार को कैंप कार्यालय में समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्कूली बच्चों को समय से छात्रवृत्ति देने के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खुलवाने के लिए शासन से पत्राचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अनुपूरक बजट पास हो चुका है। इस मद में राशि अपर्याप्त हो उस मद में शासन से बजट की मांग की जाए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना की तीसरी किश्त जनवरी के पहले सप्ताह में जारी करने, दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत दूसरी किश्त प्राथमिकता से जारी करने, किसान पेंशन योजना के तहत राशि प्राप्त करने के लिए शासन से पत्राचार करने को कहा। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed