फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सांसद के नहीं पहुंचने से कुंवाली के आंदोलनकारी नाराज

सांसद के नहीं पहुंचने से कुंवाली के आंदोलनकारी नाराज

Sat, 07 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांसद के नहीं पहुंचने से कुंवाली के आंदोलनकारी नाराज
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुंवाली में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के नहीं पहुंचे से आंदोलनकारियों में आक्रोश है। टम्टा ने शनिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिया था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब उन्होंने नौ अप्रैल को आने का अश्वासन दिया है। इसके बाद ही वह लोग चक्काजाम और आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुंवाली में जन समस्याओं के निकराकण की मांग को लेकर पिछले 29 दिनों से धरना चल रहा है। शनिवार को सांसद अजय टम्टा ने कुंवाली पहुंचने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिससे आंदोलनकारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


धरने के दौरान जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों के दर्शन नहीं होते। क्षेत्र की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते पलायन हो रहा है। राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा तक नहीं खुल सकी है। इस बार आंदोलनकारी मांग पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे। धरने पर क्षेत्र के कई गांवों के लोग बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed