फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इन्तेहा हो गयी मेरे प्यार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की...

इन्तेहा हो गयी मेरे प्यार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की...

Sun, 17 Dec 2017 02:42 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
इन्तेहा हो गयी मेरे प्यार की आई ना कुछ खबर मेरे यार की...
नैनीताल में कार्निवाल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन आयोजित मेगा स्टार नाइट सारेगामा लिटिल चैंप सनमुख प्रिया और ध्रुन टिक्कू के नाम रही। दोनों ही बाल कलाकारों ने अपने सुरों के जादू से सर्द मौसम को गर्म करते हुए दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

लिटिल चैंप ध्रुन टिक्कू ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी..., लिफ्ट करा दे..., मटरगस्ती..., बद्तमीज दिल..., बचना ए हसीनों... समेत कई गाने गाकर समां बांध दिया। इसके बाद सनमुख प्रिया ने इंतहा हो गई इंतजार की, आई ना
विज्ञापन

कुछ खबर मेरे यार की..., भीगी भीगी सी हैं रातें..., दिलविल प्यार व्यार मैं क्या जानू रे..., वन टू छा छा छा... समेत कई सुमधुर गीत गाकर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इन सबके बीच हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव और उदय दहिया ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए कार्निवाल अहम : पांडे
नैनीताल। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए कार्निवाल जैसे आयोजन जरूरी हैं। शनिवार रात पांडे बतौर मुख्य अतिथि नैनीताल विंटर कार्निवाल में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पर्यटक नगरी में ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सांसद बलराज पासी और विधायक संजीव आर्य ने कहा कि कार्निवाल से प्रदेश में पर्यटकों की आमद में इजाफा होगा। साथ ही पहाड़ की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान हो सकेगा। इस मौके पर डीआईजी पूरन सिंह रावत, डीएम दीपेद्र कुमार चौधरी, जिला जज कुमकुम रानी, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, एडीएम बीएल फिरमाल व हरवीर सिंह, संतोष साह, दया किशन पोखरिया, भानु पंत, नवीन भट्ट, दिग्विजय बिष्ट, कुंदन बिष्ट, गोपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।

-विंटर कार्निवाल में आज-
सुबह 10 से लेकर 3.30 बजे तक- विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां
दोपहर 3.30 से 4 बजे तक- बेस्ट डांसर आफ कुमाऊं के विजेताओं की प्रस्तुति (थियेटर ग्रुप द्वारा)
शाम 5 से 5.30 बजे तक - लोक कलाकार गोविंद दिगारी के गीतों की प्रस्तुति
शाम 6 से लेकर 10 बजे तक मेगा स्टार नाइम जुबिन नौटियाल एंड पार्टी की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed