{"_id":"5a343a8b4f1c1bc45b8bc34c","slug":"151337244312-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संसकृति का अनूठा संगम दिखा सरोवर नगरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संसकृति का अनूठा संगम दिखा सरोवर नगरी में
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति को दर्शाती मनमोहक झांकियों के साथ सरोवर नगरी में विंटर कार्निवल का आगाज हो गया है। माल रोड के ठीक मध्य में एचडीएफसी बैंक परिसर में बनाए गए मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य, सीडीओ प्रकाश चंद्र आदि ने कार्निवल का शुभारंभ किया।
विधायक संजीव आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पहाड़ की लोक संस्कृति का प्रचार होता है साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान विंटर कार्निवाल के तहत निकाली गई विभिन्न प्रांतों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत से आए जवानों ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा.... तथा बेडू पाको बारा मासा ओ नरैण काफल पाको चैता.. आदि गीत गाए। स्कूली बच्चों ने नंदा राज जात यात्रा, मां नंदा सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा, गुजराती नृत्य, बेडू पाको बारो मासा गीत.., लपट दामिनी..., मुकेश कुमार एंड पार्टी ने छोलिया नृत्य, किशन दानू एंड पार्टी ने ढोल-दमाऊ का प्रदर्शन किया। सैनिक स्कूल के नेवल यूनिट के कैडेटों ने परेड, तिब्बती समुदाय ने तिब्बती गीत, पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों को बचाने का संदेश दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक गीत, रं कल्याण संस्था धारचूला के शौका जनजाति का प्रदर्शन किया। पालिका की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत झांकी निकाली गई। सिख समुदाय की ओर से आकर्षक करतब दिखाए गए। संचालन हेमंत बिष्ट, विनोद कुमार व नवीन पांडे ने किया।
नैनीताल में तीन दिवसीय विंटर कार्निवल का शुभारंभ
कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत के जवानों की प्रस्तुति सहित छोलिया और ढोल-दमाऊ के प्रदर्शन से मोहा मन
नैनी झील में सजी-धजी नौकाओं ने बढ़ाया आकर्षण
नैनीताल। एक ओर जहां माल रोड पर विभिन्न प्रांतों की संस्कृति से जुड़ी झांकिया निकाली जा रही थी तो ठीक उसी वक्त नैनी झील में विशेष रूप से नौकाओं को सजाकर लेक कार्निवल भी निकाला गया। यह स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खास बात यह थी कि विशेष रूप से सजाई गई नौैकाएं झील में गोल चक्र में घूम रही थी, जो दूर से ही हर एक को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन
-नैनीताल विंटर कार्निवल में आज-
सुबह 10-2:30 - विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां
अपराह्न 2:30-3:00 - बेस्ट डांसर ऑफ नैनीताल के विजेताओं की प्रस्तुति (लेक सिटी वेलफेयर क्लब की प्रस्तुति)
शाम 3:00-3:30 - हारमनी बैंड की प्रस्तुति
शाम 3:30-4:00 - स्पीक मैके की प्रस्तुति
शाम 6:30 -7:00 - सागर लोहनी एलएंडके बैंड की प्रस्तुति
रात 7:00-10:00 - स्टार नाईट शनमुख प्रिया व धून टिक्कू (सारेगाम लिटिल चैंप), राजन श्रीवास्तव व उदय दहिया। ब्यूरो
विंटर कार्निवाल में पहुंचे कलाकारों से बातचीत
लोक संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी : कल्पना
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड में लोक कलाकारों समेत कई प्रतिभाएं विद्यमान हैं, लेकिन उन्हें सही मंच, अवसर नहीं प्राप्त हो पा रहा है। लोक गायिका कल्पना चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, बोली, भाषा को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। वह विंटर कार्निवल में पहली बार पहुंची। वह भारत के कई महानगरों के साथ ही विदेशों में भी अपनी गायिका का हुनर बिखेर चुकी हैं। उत्तराखंड के कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक दो वर्ष में सुरताल संग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति का डंका विदेशों में भी बजे : मीना
नैनीताल। उत्तराखंड की लोककला अद्वितीय कलाओं में से एक है। इस कला को निखारने के लिए यहां के निवासियों समेत प्रदेश सरकार को आगे आना होगा। लोकगायिका मीना राणा ने कहा कि जिस समाज, प्रदेश की संस्कृति, लोक संस्कृति समृद्ध होती है वह समाज, प्रदेश उन्नति के अग्रणी शिखर पर पहुंचता है। वह उत्तराखंड की लोक गायिका का डंका विश्व स्तर पर बजाना चाहती है। वह दुबई, मस्कट, आस्ट्रेलिया, अबूधाबी समेत विभिन्न देशों में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं।
पर्यटन, संस्कृति को बढ़ावा देगा कार्निवाल : महाराज
लोग गायकों ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया
नैनीताल। वहीं विंटर कार्निल के तहत डीएसए मैदान में बने मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज न इसका शुभारंभ किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के आवागमन के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी भी मजबूत होगी। इससे पूर्व नैनी झील में दीपदान, बैंड हाउस पार्क से आकाशीय लालटेन उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंडी लोक गायिका कल्पना चौहान, मीना राणा, पप्पू कार्की, जितेंद्र तोमक्याल, बेबी प्रियंका, पुष्कर मेहर, रोहित चौहान आदि कलाकारों ने धमाल मचाया। मुख्य मंच में स्टार नाइट के दौरान कल्पना चौहान ने बद्री केदार तू दैणा है जाए, हिटौ कौतिक, लोक गायिका मीना राणा ने हम उत्तराखंडी छा, पनिया गांव का मोहना, लोक गायक जितेंद्र तोम्कियाल ने रुमाली का, साली दीपिका, लोक गायिका बेबी प्रियंका ने हे हे मेरो मन को पिया, खबर बिंदुली चम चमा लौंडा, पुष्कर मेहर ने सरुली देवी धुरे कितु छल है रै, रुमा झुमा जोग्यिाना तिले धारु बौला, रोहित चौहान ने गोरि मुखड़ी सजिली गीत गाकर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, विनोद कुमार, नवीन पांडे ने किया। उद्घाटन मौैके पर इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, विधायक बंशीधर भगत, विधायक दीवान बिष्ट, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, कुमाऊं आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम हरवीर सिंह, बीएल फिरमाल, एसडीएम अभिषेक रोहिला, प्रमोद कुमार, अशोक जोशी, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, सीईओ केके गुप्ता, डीईओ एचएल गौतम, गोपाल स्वरूप भारद्वाज, महाप्रबंधक केएमवीएन त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र सती, एसएसआई बीसी पंत, पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, डीएसए महासचिव सोनू बिष्ट आदि थे। ब्यूरो