{"_id":"59d54a4b4f1c1bcd538b5c8b","slug":"15071504638-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर बांध का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर बांध का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पंचेश्वर बांध का निर्माण हर हाल में किया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों की ओर से प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। पंचेश्वर बांध के दौरान जो गांव प्रभावित हो रहे हैं उन गांवों को विस्थापित करने की प्रदेश सरकार की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।
रावत बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि पार्टी का वर्तमान में मुख्य फोकस निकाय व लोकसभा चुनाव हैं। दोनों ही चुनावों की सफलता के लिए पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत किया जा रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2018 तक हर गांव को बिजली मुहैया करायी जाए।
प्रदेश सरकार की ओर से हाइकोर्ट में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अधिवक्ताओं को ब्रीफ होल्डर नियुक्त न किए जाने के सवाल पर वह किनारा करते नजर आए, बोले कि मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। वार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज साह, जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया व भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबा दत्त आर्य, अरविंद सिंह पडियार, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, संजय कुमार संजू, भानू पंत, भुवन हर्बोला आदि मौजूद थे।