{"_id":"59cd2cc84f1c1bf3538b4e41","slug":"15066186124-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सहीं पाये गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सहीं पाये गए
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर बुधवार को हुए दाखिल नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच हुई। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। मात्र एबीवीपी के दावेदारों के नामांकन दाखिल करने से महाविद्यालय में इस बार भी एबीवीपी का परचम लहराना तय है। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन अक्तूबर को होगी।
महाविद्यालय गरुड़ के छात्रसंघ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेम चंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्षा, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि के लिए मात्र एबीवीपी के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
एनएसयूआई की तरफ से एक भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। प्राचार्य पीसी पांडे ने बताया कि तीन अक्तूबर को नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को विधायक चंदन दास पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।