फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गाइड से पढ़ा रही शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई

गाइड से पढ़ा रही शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई

Tue, 12 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
गाइड से पढ़ा रही शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई
सूचनार्थ
विज्ञापन


गाइड से पढ़ाती मिली शिक्षिका
एडी ने लगाई फटकार, अनुपस्थित शिक्षकों को भेजा जाएगा दुर्गम
नैनीताल। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डा. मुकुल कुमार सती ने मंगलवार को रामनगर क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में पीटीए शिक्षिका द्वारा गाइड से बच्चों को पढ़ाए जाने पर उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाई। कहा कि अब विद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों को दुर्गम के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।
एडी ने मंगलवार को जीआईसी व जीजीआईसी मालधन चौड़, जीआईसी देवीपुरा, जीआईसी पवलगढ़ में औचक निरीक्षण कर कक्षाओं में जाकर बच्चों से कई सवाल-जवाब पूछे। बच्चों को सामान्य ज्ञान के अलावा किताबी ज्ञान की कोई जानकारी न होने पर हैरानी जताई। एडी ने प्रधानाचार्यों से शिक्षा के गिरते स्तर पर नाराजगी जताई। एडी ने जीआईसी मालधनचौड़ में प्रभारी प्रधानाचार्य अतुल कुमार अग्रवाल से विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन का शीघ्र आगणन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जीजीआईसी मालधन चौड़ में कक्षाओं में जाकर बच्चों से कई सवाल पूछे जिनका बच्चों ने स्पष्ट उत्तर दिया। इसी विद्यालय में जिन शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिकर अवकाश लिए गए थे उनके बारे में प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा से स्पष्ट स्थिति साफ करने को कहा।
विज्ञापन

एडी सती ने जीआईसी देवीपूरा में एक पीटीए शिक्षिका कृष्णा द्वारा गाइड से बच्चों को पढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई। बाद में जीआईसी पवलगढ़ का भी निरीक्षण किया इस दौरान एक कक्षा कक्ष में शिक्षक के मौजूद नहीं रहने पर उन्होंने प्रधानाचार्य से संबंधित शिक्षक का जवाब-तलब करने को कहा। इस मौके पर बीएस मनराल, केबी सिंह, जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed