फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तैराकी में नानकमता का बलविंदर रहा चैंपियन

तैराकी में नानकमता का बलविंदर रहा चैंपियन

Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
तैराकी में नानकमता का बलविंदर रहा चैंपियन
सितारगंज। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में नानकमत्ता का बलविंदर चैंपियन रहा। जबकि, रुद्रपुर के अविनाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागी 15 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के जिनी कान्वेंट स्कूल में जिला क्रीड़ा समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली के नेतृत्व में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आहूत की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवकुमार मित्तल ने किया। प्रतियोगिता में जिले के सितारगंज और रुद्रपुर ब्लॉक के बच्चों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता के नवीं के छात्र बलविंदर सिंह ने 50 मीटर, सौ मीटर और दो सौ मीटर में प्रथम स्थान लेकर चैंपियन ट्राफी कब्जाई। जबकि, रुद्रपुर के बक्स राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठवीं के छात्र अविनाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नानकमत्ता के कक्षा 11वीं के दुष्यंत सिंह ने सौ मीटर में प्रथम, दो सौ में प्रथम व चार सौ मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, रुद्रपुर के 11वीं के छात्र विकास कुमार ने 50 मीटर में द्वितीय, सौ मीटर में द्वितीय व चार सौ मीटर में प्रथम स्थान पाया। विशिष्ट अतिथि महेश मित्तल ने भगवान सिंह भंडारी, उमराव सिंह मनराल, जिला व्यायाम शिक्षक आरएस भाकुनी, कमल सक्सेना, राजेश कुमार, निर्मल सिंह, रिहान सिद्दीकी, सुधा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed