फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डेबिट कार्ड का नंबर बताया और पैसे गायब

डेबिट कार्ड का नंबर बताया और पैसे गायब

Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डेबिट कार्ड का नंबर बताया और पैसे गायब
सितारगंज। डेबिट कार्ड का नंबर बताया और फिर ठगों ने खाते से 49 हजार 978 रुपये उड़ा लिए। ठगी का अहसास होने पर खातेदार ने सिडकुल चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


- 14 फरवरी से पुलिस के चक्कर लगा रहा पीड़ित खातेदार
- सुनवाई न होने एसएसपी से लगाई गुहार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते को भेजे पत्र में बरुआबाग झाड़ी गांव निवासी माधव हालदार पुत्र राजेश्वर हालदार ने बताया कि बीती 14 फरवरी को उनके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मुंबई ब्रांच से बोल रहा है। उसने माधव से उसके खोये डेबिट कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद कॉलर ने उसके दूसरे कार्ड का सत्यापन करने को कहा। जैसे ही उसने दूसरे डेबिट कार्ड की जानकारी दी, तो उसके खाते से 49 हजार 978 रुपये की खरीददारी कर ली गई।
विज्ञापन


बताया कि पेटीएम से 19 हजार 999, एम पैसा से 14 हजार 999, एयरटेल से 4 हजार 990 और ओएलए से पांच हजार रुपये की खरीदारी की गई। कहा कि ठग के मोबाइल नंबर के साथ उसने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि मामले उनके संज्ञान में नहीं है। प्रार्थना पत्र आया, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed