{"_id":"59724cde4f1c1baf3c8b4a0e","slug":"15006630806-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए दोनों देशों के अफसरों ने समन्वय बनाने का फैसला लिया। तय किया गया कि सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर एक-दूसरे को पूरा सहयोग देंगे।
- समन्वय बनाकर रोकेंगे तस्करी
- भारत-नेपाल के अफसरों ने लिया निर्णय
शुक्रवार को सिमलघाट कंपनी हेडक्वार्टर में एसएसबी द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में पुलिस, वन विभाग, एलआईयू के अलावा नेपाल पुलिस के अधिकारी व वहां हाल ही में चुने गए वार्डों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में मानव तस्करी, वन्य जीवों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित तमाम असामाजिक गतिविधियों पर रोक के लिए आपसी समन्वय बनाने पर सहमति बनी।
सभी अधिकारियों ने मिलकर काम करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट नारायण नगर रूपेश शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी, एसआई वीरेंद्र चंद, एलआईयू से नवीन गहतोड़ी, वन विभाग से संतोष भंडारी, ग्राम प्रधान अशोक राणा, नेपाल चांदनी के एसआई हरेंद्र वी शाही, दोधारा के एसआई नारायण गिरी, वार्ड सदस्य पुष्कर दत्त जोशी, तेज सिंह थापा शामिल थे।