{"_id":"59724cd64f1c1b73778b457b","slug":"1500663072693-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि को अगस्त में मिलेंगे 93 लेखाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विवि को अगस्त में मिलेंगे 93 लेखाकार
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार पद की भर्ती परीक्षा 23 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक पंतनगर स्थित छह केंद्रों पर होगी। कैंपस स्कूल, एग्रीकल्चर कालेज, वीएम कालेज, सीबीएसएच, ओल्ड पीसीटी और न्यू पीसीटी को केंद्र बनाया गया है।
रोजगार प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.एनएस जादोन ने बताया लिखित परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टेस्ट देना होगा। कंप्यूटर टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिलेगी। नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अगस्त में ही पूरी हो जाएगी। बता दें कि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के 93 पद लंबे समय से रिक्त हैं। परीक्षा में 3345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।