{"_id":"596536274f1c1bfd4d8b4612","slug":"14998052842-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदि कैलाश यात्रियों का सातवां दल लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदि कैलाश यात्रियों का सातवां दल लौटा
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा पर गया सातवां दल मंगलवार को यात्रा पूरी करने के बाद लौट आया है। निगम के पर्यटक आवास गृह तल्लीताल में निगम प्रबंधन की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने श्रृद्धालुओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
प्रबंधक साहसिक पर्यटन गिरधर सिंह मनराल के मुताबिक मंगलवार को नैनीताल पहुंचे सातवें दल में 39 (24 पुरुष और 15 महिला) यात्री शामिल थे। इस दल में तमिलनाडु, बंगलूरू, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों के श्रृद्धालु थे। तल्लीताल टीआरसी में आयोजित समारोह के दौरान कई यात्रियों ने यात्रा संस्मरण को भी साझा किया। सभी ने यात्रा के दौरान निगम की सेवाओं की सराहना की। इस दौरान निगम के विशेष कार्याधिकारी पर्यटन और पर्यटन विकास अधिकारी डीके शर्मा ने कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा के बारे में बताया। इस दौरान टीआरसी की मैनेजर लता बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, भीम सिंह अधिकारी, राजेंद्र लाल साह आदि मौजूद रहे।