फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   14,327 students enrolled at MBPG.

Nainital News: एमबीपीजी में 14327 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेेश

Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
14,327 students enrolled at MBPG.
हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में इस सत्र कुल 14327 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। सर्वाधिक प्रवेश यूजी प्रथम में 5275 हुए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गड़िया ने बताया कि यूजी तृतीय में 3656, यूजी पंचम मेें 3006, पीजी तृतीय में 1048 और पीजी प्रथम में 1342 प्रवेश हुए हैं। प्रवेश सहायक श्याम सिंह मेवाड़ी ने बताया कि आज भी कई विद्यार्थियों ने फीस जमा की है। यही विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव में मतदान करेंगे। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि सभी प्रवेशार्थियों को परिचय पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान के दिन परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परिसर में फेंके पंफ्लेट तो होगी कार्रवाई
महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एलएम पांडे की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें सख्त चेतावनी दी गई कि परिसर में पंफ्लेट फेंकने या लिंगदोह समिति की सिफारिशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीवन सिंह गड़िया, डॉ. जेएन पंत, निर्वाचन सहायक गणेश नाथ गोस्वामी, श्याम सिंह मेवाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article