{"_id":"5c292dbdbdec22569e11386b","slug":"141546202557-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर- 14 टीम के चयन के लिए दो से होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर- 14 टीम के चयन के लिए दो से होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
concept pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश की अंडर-14 टीम के चयन के लिए दो, तीन जनवरी को रजिस्ट्रेशन होगा। पंजीकरण काशीपुर स्थित हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में होगा। तीन, चार जनवरी को टीम चयन के लिए ट्रायल शुरू होगा।
उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी ने अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्रदेश के टीम चयन की जिम्मेदारी क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को दी है। क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण दो, तीन जनवरी को काशीपुर स्थित हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में होगा। पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल तीन, चार जनवरी को हाइलेंडर एकेडमी में ही होगा। इस दौरान 48 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद पांच, छह, सात जनवरी को मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड कालाढूंगी, हाइलेंडर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मैच होंगे। इसके बाद 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फाइनल ट्रायल देहरादून में लिया जाएगा। ट्रायल के लिए एक सितंबर 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ी को ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए दो साल का शिक्षा ग्रहण करने का प्रमाण पत्र भी लाना होगा। कुमाऊं जोन में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी कमल पपनै ने बताया कि ट्रायल के लिए कुमाऊं जोन से नवीन टम्टा, संजय ठाकुर, नूर आलम को ऑफिशियल नियुक्त किया गया है।
तीन, चार से शुरू होगा क्रिकेट ट्रायल
राज्य स्तरीय टीम के लिए पंजीकरण दो जनवरी से