{"_id":"59d54c1b4f1c1bb0538b5b5a","slug":"141507150875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में 7 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में 7 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन के दिन प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और नामांकन दाखिल कराए। मतदान 8 अक्तूबर को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नामांकन के बाद सात पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि एक का नामांकन रद्द हो गया है। जबकि कला, विज्ञान, वाणिज्य प्रतिनिधि पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।
चुनाव प्रभारी डा. संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक महाविद्यालय में नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रविंद्र सिंह रौतेला, एनएसयूआई के विशाल रावत और निर्दलीय के रूप में रिति कुमारी, प्रशांत पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। छात्र उपाध्यक्ष पद पर करन सिंह, संदीप रावत, संदीप रावत, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर अंजलि, हेमा रजवाल, सचिव पद पर कमल फुलारा, प्रदीप फर्स्वाण, संयुक्त सचिव पद पर अनिल सैनी, देवेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर अफशाना मलिक, मुकेश असनोड़ा, रमेश सिंह जबकि विवि प्रतिनिधि के लिए भरत सिंह द्वारा एक मात्र नामांकन पत्र भरा गया।
इस दौरान दो प्रत्याशियों छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत पांडेय और छात्र उपाध्यक्ष प्रत्याशी संदीप रावत ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। इसके अलावा दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर कोषाध्यक्ष पद पर अफशाना मलिक का नाम निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
छात्राएं हैं निर्णायक की भूमिका में
इस बार छात्र संघ चुनाव में 4553 छात्र-छात्राएं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 2738 छात्राएं व 1815 छात्र शामिल हैं। यानी छात्राएं इस बार भी निर्णायक की भूमिका में रहेंगी। उधर, रानीखेत रोड पर प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन के चलते घंटो जाम की स्थिति रही। प्रत्याशियों के चैस कार्डों से मार्ग पट गया। विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविंद्र सिंह रौतेला, एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के दावेदार विशाल रावत और निर्दलीय रिति कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
बजरंगबली का रूप धर किया प्रचार
रामनगर (नैनीताल)। एनएसयूआई के जुलूस में लगातार तीसरी बार बजरंगबली का रूप धर सात साल के अनुज कश्यप शामिल हुए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि पिछली साल भी हनुुमान जी ने हमें जीत दिलाई थी।