{"_id":"5a036e964f1c1bf4688ba11a","slug":"131510174358-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में बैठने की अनुमति न देने पर छात्रों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में बैठने की अनुमति न देने पर छात्रों का विरोध
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सुधार परीक्षा में देरी से पहुंचने के कारण एक परीक्षार्थी को अनुमति न देने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बुधवार को सुबह नौ बजे से प्रथम पाली में बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष का प्रश्नपत्र था। एक परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही कालेज में पहुंच गया था तथा उसने परीक्षा नियंत्रण कक्ष में मौजूद प्राध्यापकों को अवगत कराया कि वह सीधे लखनऊ से परीक्षा देने पहुंचा है तथा परीक्षा देना चाहता है लेकिन प्राध्यापकों ने बिना किसी प्रमाण के उसे परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया। प्राध्यापकों ने परीक्षार्थी से कहा कि वह सुधार परीक्षा फार्म भरने की रसीद या फिर कोई अन्य प्रमाण ले आए तो उसे परीक्षा में बैठाया जा सकता है। इस पर परीक्षार्थी प्रमाण जुटाने अपने घर चला गया। जब वह परीक्षा देने के लिए पुन: कालेज पहुंचा तब तक परीक्षा शुरू हुए आधे घंटे से अधिक हो चुका था। प्रथम पाली के परीक्षा प्रभारी डा. डीसी पंत ने आधा घंटा से अधिक देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कई छात्रनेता कालेज पहुंच गए तथा उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। प्राध्यापकों ने इसकी सूचना प्राचार्य को फोन पर दी। जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि अगर परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान हो तो तुरंत पुलिस को बुला लिया जाए। बाद में प्राध्यापकों के समझाने पर छात्रनेता चले गए। दोपहर बाद द्वितीय पाली की परीक्षा में भी एक परीक्षार्थी देरी से पहुंचा लेकिन अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन