फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज शहर में नहीं घुस पाएंगे वाहन

आज शहर में नहीं घुस पाएंगे वाहन

Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
आज शहर में नहीं घुस पाएंगे वाहन
हल्द्वानी। यदि बाजार का जरूरी काम हो तभी बृहस्पतिवार को शहर की ओर जाएं क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बेटन रिले के हल्द्वानी आने और वाल्मीकि शोभायात्रा के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कई वाहनों का रूट बदला गया है। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के अनुसार क्वींस बेटन रिले टांडा चौकी की तरफ से आएगी। स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद तिकोनिया, सौरभ होटल तिराहा से होते हुए नैनीताल जाएगी।
विज्ञापन

ये होगी यातायात व्यवस्था
- नैनीताल से दिल्ली और रामपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को नारीमन तिराहे से काठगोदाम बाईपास की तरफ मोड़ा जाएगा। ये वाहन तीन पानी से होकर अपने गंतव्य स्थल की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

- नैनीताल से आने वाले अन्य वाहन नहर कवरिंग रोड, मुखानी रोड, आईटीआई तिराहा होते हुए जाएंगे।
- बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को नैनीताल जाने के लिए आईटीआई तिराहा से चित्रार्थ होटल तिराहा से मुखानी नहर कवरिंग से पनचक्की चौराहा होते हुए कॉल टैक्स तिराहा से पहाड़ की तरफ जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कालाढूंगी से आने वाले वाहन दिल्ली और बरेली जाने के लिए मुखानी चौराहे से नहर कवरिंग रोड, आईटीआई तिराहा से होकर जाएंगे।
- रामपुर और बरेली से आने वाले छोटे वाहन कालाढूंगी चौराहा से नवाबी रोड, कुल्यालपुरा चौराहा, दोनहरिया से काठगोदाम जाएंगे। -पहाड़ से आने वाली रोडवेज और केएमओयू की बसें सीधी आएगी। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें केमू बस स्टेशन से ताज चौराहे से गौलापुल तिराहे से काठगोदाम होते हुए जाएंगी।

-शहर क्षेत्र में अति आवश्यक बस सेवा वाले वाहन तीन पानी बाईपास तिराहा, मुखानी कवरिंग रोड से गंतव्य स्थान पर जाएंगे।
-बरेली और रामपुर से आने वाली बसें गौलापुल होते हुए रोडवेज तक जाएंगी।
कोट
बेटन रिले मशाल टांडा पुलिस चौकी से नैनीताल पुलिस अपने हाथ में लेगी। स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। तिकोनिया से पैदल धावक मशाल को लेकर वाक वे तक जाएंगे। इसके बाद वाहन से नैनीताल खिलाड़ी जाएंगे।
अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed