{"_id":"5a036e944f1c1b97678ba1da","slug":"121510174356-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे रस्के कमर ... पर जमकर थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे रस्के कमर ... पर जमकर थिरके विद्यार्थी
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
मेरे रस्के कमर ... पर जमकर थिरके विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में क्रिसिंडो का रंगारंग आगाज हुआ। ‘मेरी रस्के कमर’ गीत पर मेडिकल के विद्यार्थी जमकर थिरके।
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसएसपी जन्मजेय खंडूरी और प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर इलाज देना चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक जेनेरिक दवाएं लिखनी चाहिए। एसएसपी खंडूरी ने गढ़वाली गाने पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गण्ेश वंदना से हुआ। छात्रा मनीषा ने ‘सुन साथिया’ एवं ‘मनवा इमोशन जागे रे’ गीत में नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रा दिव्या उप्रेती ‘मैं तैनू समझावां’ गीत प्रस्तुत किया। छात्रा मेघा टम्टा और समूह ग्रुप ने बॉलीवुड फ्यूजन की प्रस्तुति दी। छात्र निकित आर्या ने लोक गीतों ‘चिट्ठी किलै नै भेजी’ और ‘बेड़ू पाको बारो मासा’ से सबका मन मोह लिया। पंजाबी गीतों पर भी छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। इस दौरान एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एमएस डॉ. एके पांडे, डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. ऋतु रखोलिया, डॉ. विनीता रावत, डॉ. एसआर सक्सेना, आलोक उप्रेती आदि थे।