फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवकाश पर गए अधिकारी को ही सौंप दी नहर से पानी चोरी रोकने की जिम्मेदारी

अवकाश पर गए अधिकारी को ही सौंप दी नहर से पानी चोरी रोकने की जिम्मेदारी

Tue, 12 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
अवकाश पर गए अधिकारी को ही सौंप दी नहर से पानी चोरी रोकने की जिम्मेदारी
हल्द्वानी। सिंचाई नहरों से पानी चोरी रोकने को जिम्मेदारी उस अधिकारी को दी गई है जो छुट्टी पर घर गया है। इससे नहरी के पानी की चोरी रोकने की सिंचाई अफसर की मंशा पर भी सवाल उठा है। ट्यूलिप कालोनी में नहर में पाइप डालकर पानी खींचा जा रहा है। सिंचाई अफसरों का दावा है कि जिलेदार और सींचपाल ने दौरा कर पाइप हटाया है।
विज्ञापन

तीन पानी बाईपास के पास के ग्रामीणों की शिकायत है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास बन रही ट्यूलिप कालोनी में लंबे समय से सिंचाई नहर में पाइप लगाकर मोटर से पानी खींच कर घरों के निर्माण में इस्तेमाल किया गया। अभी भी नहर में पाइप लगाकर गैर कृषि इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी तो बारिश के मौसम में पानी लबालब है, लेकिन गर्मी में किसानों को पानी नहीं मिल पाएगा। सोमवार को ट्यूलिप कालोनी के लिए नहर से पानी चोरी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता तारादत्त कांडपाल ने सहायक अभियंता एके बंसल को कालोनी के खिलाफ कार्रवाई के लिखित निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल हाल ही में चमोली से स्थानांतरित होकर आए हैं और पिछले हफ्ते वह सामान लेने चमोली चले गए थे। वे अभी अवकाश पर हैं। अवकाश पर गए हुए अधिकारी को पानी चोरी को रोकने की जिम्मेदारी सौंपने पर अधिशासी अभियंता की मंशा पर भी सवाल उठ रहा है। सोमवार को जिलेदार जीवन लाल और सींचपाल ने भी कालोनी का मौका मुआयना कर नहर से पाइप हटाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पड़ताल करने पर सामने आया कि नहर में पाइप लगाकर पानी की चोरी बदस्तूर जारी है।


संबंधित सहायक अभियंता को कार्रवाई के लिए लिखा है। जिलेदार और सींचपाल ने भी निरीक्षण कर नहर से पाइप हटवाया है। - तारादत्त कांडपाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई, हल्द्वानी प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed