{"_id":"5c1688b8bdec2257093c8ff8","slug":"11544980664-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता से कार्य होंगे तभी सार्थक होगी रक्षा संपदा दिवस की परिकल्पना: कमांडेंट राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता से कार्य होंगे तभी सार्थक होगी रक्षा संपदा दिवस की परिकल्पना: कमांडेंट राठौर
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद का रक्षा संपदा दिवस यहां आशियाना पार्क में धूमधाम के साथ मनाया। कैंट के स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने कहा कि छावनी परिषद पर नागरिकों के प्रति काफी जिम्मेदारियां हैं। सभी विकास पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे तो तभी रक्षा संपदा दिवस की परिकल्पना साकार होगी।
जीएस राठौर ने कहा कि छावनी परिषद ने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर शानदार कार्य किया है। पिछले साल रानीखेत छावनी को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिला था। इस तरह के अभियानों से ही स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद की नागरिकों के प्रति बेहद जिम्मेदारियां हैं। कार्यों को पारदर्शिता के साथ करना होगा। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने रक्षा संपदा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रक्षा संपदा की व्यवस्था के लिए ही रक्षा संपदा विभाग की स्थापना की गई थी।
उन्होंने कैंट एक्ट 1924 और 2006 पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिथियों ने स्वच्छता पखवाड़े में लगे कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वच्छता को लेकर छावनी परिषद के विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों की सराहना की गई। बच्चों को भी पुरस्कार बांटे गए। छावनी परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने कैंट द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, वित्त समिति के अध्यक्ष संजय पंत, सुकृत शाह, अर्चना पाठक, बिंदू रौतेला, पूर्व सभासद उमेश पाठक सहित तमाम नामित सदस्य भी मौजूद थेे। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। संचालन ऐलिजाबेथ पैट्रिक ने किया।