फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक फिसलने से युवा व्यवसायी की मौत

बाइक फिसलने से युवा व्यवसायी की मौत

Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवा व्यवसायी की मौत
हल्द्वानी। कालाढूंगी बौर पुल के पास मंगलवार देर रात युवा व्यवसायी की बाइक फिसलने से मौत हो गई। हादसा सामने से आए वाहन की लाइट से बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ। व्यवसायी का साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

चमोली जिले के थराली तहसील के देवाल का निवासी मनोज जोशी (33) वहीं दुकान चलाता था। मंगलवार को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए हल्द्वानी आया था। शाम को वह अपने परिचित की कार देने के लिए रामनगर गया था। परिचित ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक लेकर अपने पड़ोसी प्रमोद मिश्र के साथ हल्द्वानी की ओर चल दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे कालाढूंगी पर बौर पुल के पास किसी वाहन की लाइट की चकाचौंध से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने पर दोनों घायल हो गए। घायल प्रमोद मदद की गुहार लगाता रहा। पीछे से आ रहे एक कार चालक ने कुछ देर के लिए गाड़ी रोकी मगर वह चलता बना। कुछ देर बाद दूसरी कार आई तो चालक दोनों को हल्द्वानी ले आया। यहां एक निजी चिकित्सालय में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। उसकी आंत और सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि मनोज के पिता की करीब 27 साल पहले दुश्मनों ने हत्या कर दी थी। मनोज पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। सिर्फ एक बहन की शादी हो पाई है। मनोज शराब का भी सेवन नहीं करता था।
विज्ञापन


108 मिली खराब
घायल साथी प्रमोद ने बताया कि उसने घटना के तुरंत बाद 100 नंबर और 108 नंबर डायल किया था। प्रमोद के मुताबिक 100 नंबर पर कॉल मिली ही नहीं और 108 नंबर पर कॉल करने पर वाहन खराब होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed