फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अभिलाष का इधर नामांकन उधर संगठन से निष्कासन

अभिलाष का इधर नामांकन उधर संगठन से निष्कासन

Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
अभिलाष का इधर नामांकन उधर संगठन से निष्कासन
हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद के दावेदार रहे अभिलाष कांडपाल ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन क्या किया संगठन ने उन्हें और तीन अन्य नेताओं को संगठन से ही निष्कासित कर दिया। संगठन के पदाधिकारी भले ही इसे अनुशासनहीनता पर कार्रवाई मान रहे हैं मगर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की खेमेबंदी साफ नजर आने लगी है। अभिलाष के नामांकन जुलूस में विद्यार्थी परिषद से जुड़े कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया निबटने के बाद देर शाम विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर आनन फानन में प्रेसवार्ता बुलाई गई। विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक चंद्रशेखर जोशी, जिला संयोजक कार्तिक हर्बोला, जिला सह संयोजक दीपक मेहरा, नगर मंत्री प्रज्ञान शर्मा और कॉलेज प्रमुख नरेश कनवाल ने कहा कि संगठन विरोधी कार्य करने पर अभिलाष कांडपाल, विजय जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट और चंद्रप्रकाश तिवारी को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। चुनाव में जो भी संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट और चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना है कि वे संगठन से पहले ही कार्यमुक्त हो चुके हैं। उनका निष्कासन हास्यापद है। वैसे भी संगठन में निष्कासन की कोई पद्धति नहीं है। उन्होंने इसे छवि धूमिल करने वाला और मानहानि करार दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के नाम पर न दें चंदा
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठनमंत्री प्रदीप शेखावत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने कहा है कि एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो छात्रसंगठन छात्रसंघ चुनाव में जबरन धन संग्रह का काम करते हैं, इससे छात्रसंगठनों की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के नाम पर कोई पैसे मांगता है तो इसकी सूचना मोबाइल फोन नंबर 7302715913 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed