फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनुज रावत का दिल्ली रणजी ट्राफी में चयन

अनुज रावत का दिल्ली रणजी ट्राफी में चयन

Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
अनुज रावत का दिल्ली रणजी ट्राफी में चयन
हल्द्वानी। रामनगर के खब्बू बल्लेबाज और विकेट कीपर अनुज रावत ने दिल्ली रणजी क्रिकेट टीम में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर के रूपपुर निवासी अनुज रावत ने रामनगर क्रिकेट अकादमी और हल्द्वानी कोल्टस क्रिकेट अकादमी की टीम से मैच खेलकर खुद को तराशा है। उनका चयन अंडर 19 टीम में हुआ था। जहां शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। अनुज ने बताया कि पहले उनका चयन दिल्ली रणजी में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में हुआ था लेकिन ऋषभ पंत के इंडिया ए में चयन होने पर उन्हें 11 सदस्यीय टीम में जगह मिल गई। वह इस समय अपने बड़े भाई प्रशांत रावत के साथ दिल्ली द्वारिका में रह रहे हैं। उनकी सफलता पर काश्तकार पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत और मां आशा रावत ने खुशी जताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की कामना की है। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव दीपक महरा और मीडिया प्रभारी कमल पपनै ने बताया कि अनुज में मैदान के हर तरफ शॉट लगाने की क्षमता है। इस मौके पर एसोसिएशन ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान महीम वर्मा, राजू नेगी, जगदीश वोरा, विकास पांडे, लीला कांडपाल, नूर आलम, नवीन टम्टा, मनोज रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed