फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटन नगरी में फिर से तैनात की जाए सीपीयू यूनिट

पर्यटन नगरी में फिर से तैनात की जाए सीपीयू यूनिट

Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में फिर से तैनात की जाए सीपीयू यूनिट
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए फिर से सीपीयू तैनात करने की मांग मुखर हो गई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से पर्यटन नगरी की साख पर बट्टा लग रहा है। नगर में एक टीएसआई तक तैनात नहीं किया गया है। पूरी यातायात व्यवस्था ही पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कुछ माह पूर्व तक यहां सीपीयू तैनात की गई थी, सीपीयू की सख्ती के चलते अधिकांश दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने लग गए थे। यातायात व्यवस्था भी ढर्रे पर आ गई थी, लेकिन अचानक सीपीयू को हटा दिया गया। इसके बाद से व्यवस्था फिर बदहाल हो गई है। निरंकुशता इतनी बढ़ गई है कि वन वे व्यवस्था का पालन तक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर शहर में एक टीएसआई तक तैनात नहीं किया गया है। गत दिनों टीएसआई का अल्मोड़ा तबादला कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ बैठकों तक ही सीमित है। अव्यवस्था से आए दिन नगर में जाम लग जाता है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी का कहना है कि रानीखेत में अब हर मौसम में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के चलते वह लोग कड़वे अनुभव लेकर लौटते हैं। नगर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में यातायात पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीपीयू की तैनाती नहीं की गई तो लोगों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed