फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुबह शाम कड़ाके की ठंड और दिन में चटख धूप

सुबह शाम कड़ाके की ठंड और दिन में चटख धूप

Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
सुबह शाम कड़ाके की ठंड और दिन में चटख धूप
Android weather & clock widget
जिले में गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

हल्द्वानी/भीमताल/नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से एकाएक ठंड बढ़ गई। नगर में हालांकि दिनभर धूप खिले रहने से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए बदलाव की वजह से नगर में मंगलवार को अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल भी कम देखी गई। मौसम में आए बदलाव की वजह से नगर में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 17, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।

भीमताल नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिन में चटख धूप खिल रही है। इस कारण कई लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में हैं। रात में पाला पड़ने के कारण पिछले कई दिनों से सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम को पहाड़ियां धुंध के आगोश में समा जा रही हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बच्चे, बूढ़े सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में हैं। क्षेत्र के लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं हल्द्वानी में भी मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होने के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। हवा की दिशा बदलने के कारण दोपहर बाद से गलन बढ़ जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह होने के साथ ही सूर्यदेव राहत दे रहे हैं मगर दोपहर बाद अचानक ठंड बढ़ जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी दिशा होने के कारण ठंड बढ़ रही है। कहा कि एक-दो दिसंबर से हवा का रुख बदलेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। चार दिसंबर के बाद कोहरा गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed