{"_id":"5ac294b54f1c1bd6618b51f3","slug":"101522701493-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई के हाथ में उतराखंड किक्रेट का भविष्य : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई के हाथ में उतराखंड किक्रेट का भविष्य : शर्मा
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय शर्मा इन दिनों सातताल में पहुंचे हैं। वह यहां वाईएमसीए में जेके टायर, टीएमएन एकेडमी इंदिरापुरम गाजियाबाद की ओर से आयोजित शिविर में क्रिकेट के 10 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 एक दिवसीय, एक टेस्ट मैच खेला है।
डॉन ब्रैडमैन, विजय मर्चेंट के बाद उन्होंने 67.9 के औसत से सबसे ज्यादा तेज दस हजार रन बनाए थे। सातताल में से वाईएमसीए में पहुंचे बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में शर्मा टीएल क्रिकेट मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि अगर बीसीसीआई उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को मान्यता दे देता है तो यहां के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें हल्द्वानी, पीलीभीत, नैनीताल के बच्चों का क्रिकेट देखकर बहुत खुशी हुई। ऋषभ पंत का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि बच्चों का यहां से बड़े शहरों में जाकर खेलना जरूरी है। इस दौरान टीएमएन क्रिकेट एकेडमी के अजय यादव, आफताब मसीह, मंगल खिमाल आदि थे।