{"_id":"599086254f1c1bbf6a8b495d","slug":"101502643749-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर मोटर मार्ग की बदहाली से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर मोटर मार्ग की बदहाली से यात्री परेशान
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सबसे पुराना रामनगर-रानीखेत मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। टोटाम सौराल के पास चट्टान के मलबे से क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क को लंबे समय बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया है। लोग लंबे वैकल्पिक मार्ग से होकर किसी तरह गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
रामनगर-रानीखेत मोटर मार्ग क्षेत्र का सबसे प्राचीन मार्ग है, लेकिन मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बारिश ने मार्ग के सुधारीकरण की पोल खोलकर रख दी है। मार्ग जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त है। आए दिन मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित हो जाता है। बताया गया है कि टोटाम सौराल के पास मलबे से सड़क का लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
सल्ट, मोहान सहित आसपास के इलाकों से प्रतिदिन रामनगर आने जाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों को कहना है कि मार्ग ठीक नहीं किया गया है जिस कारण उन्हें चौड़ीघट्टी से चिम्टाखाल वैकल्पिक मोटर मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जिसमें समय अधिक बरबाद हो रहा है। कई बार लोनिवि से मार्ग की हालत सुधारने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सार्थक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने मार्ग के हालत नहीं सुधारे जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।