फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीएसटी मित्रों की परीक्षा नहीं होने से कारोबारी की अग्नि परीक्षा

जीएसटी मित्रों की परीक्षा नहीं होने से कारोबारी की अग्नि परीक्षा

Fri, 28 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी मित्रों की परीक्षा नहीं होने से कारोबारी की अग्नि परीक्षा
हल्द्वानी। जीएसटी मित्रों का प्रशिक्षण तो हो गया लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी। नतीजा जीएसटी मित्र चयनित होने के बाद भी बेरोजगार है, वहीं कारोबारियों को भी निजी पेशेवरों को जीएसटी में काम के नाम पर मोटी फीस देनी पड़ रही है। प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर तो लागू कर दिया गया है लेकिन राज्य कर अधिकारियों की इसको लेकर कोई तैयारियां नहीं है। जिला नैनीताल में 420 जीएसटी मित्रों का चयन किया गया। इन मित्रों को पिछले हफ्ते सोमवार से बुधवार तक जीएसटी की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। जीएसटी पंजीयन से रिटर्न भरने तक की जानकारी दी गई। अब इन मित्रों की एक परीक्षा होनी है जिसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की तर्ज पर मोहल्लों में जीएसटी भरने में कारोबारियों की मदद करेंगे। इधर प्रशिक्षण के बाद परीक्षा नहीं हुई। इस ये मित्र काम नहीं कर पा रहे है। इसका नतीजा यह है कि चयनित होेने के बाद भी युवा बेरोजगार है। काम न होने पर दाम नहीं मिल पा रहे हैं वहीं कारोबारियों को भी जीएसटी पंजीयन, रिटर्न के लिए निजी क्षेत्र में मोटी फीस देनी पड़ रही है। कारोबारी भी इनसे पंजीयन कराने को लाचार है। इधर राज्य कर के उप आयुक्त राहुल वर्मा ने बताया कि जीएसटी मित्रों की परीक्षा की तिथि मुख्यालय को निर्धारित करनी है, अभी कोई तिथि नहीं मिली है। निर्देश मिलते ही परीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed