{"_id":"5fad9ecb8ebc3e9b7f070803","slug":"01-crore-17-lakhs-spent-on-treatment-of-2400-patients-haldwani-news-hld4039337104","type":"story","status":"publish","title_hn":"2400 मरीजों के इलाज पर खर्च हो गए 01 करोड़ 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2400 मरीजों के इलाज पर खर्च हो गए 01 करोड़ 17 लाख
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड 19 सुशीला तिवारी अस्पताल में मार्च से अक्तूबर तक 24 सौ मरीजों (कोविड और कोविड संदिग्ध) का इलाज हुआ। इलाज में 01 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मार्च से ही एसटीएच को कोविड अस्पताल बना दिया था। मार्च से अक्तूबर तक 24 सौ मरीजों का इलाज किया गया। सभी को निशुल्क इलाज दिया गया। इनमें कोविड और कोविड के संदिग्ध मरीज शामिल है। डायलिसिस, कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज किया गया।
सूत्रों के अनुसार कोविड और कोविड के संदिग्ध मरीजों पर हुए खर्च का ब्योरा शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से मांगा है। साथ ही यूजर चार्ज से कितनी धनराशि खर्च की गई और कितनी बची है इसका ब्योरा भी तलब किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से जवाब बनाकर भेज दिया है।
सौ कोविड संदिग्ध मरीजों का निशुल्क इलाज बन सकता है परेशानी का सबब
हल्द्वानी। एसटीएच में सौ कोविड संदिग्ध मरीजों का इलाज किया गया। इनके इलाज पर करीब दस से 15 लाख रुपये खर्च हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से मरीजों को निशुल्क इलाज दिया गया।
विज्ञापन
शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से पूछा है कि इनके निशुल्क इलाज से कितना वित्तीय भार आएगा। शासन के पत्र का प्रबंधन की ओर से जवाब दिया जाना है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि कोविड और कोविड संदिग्ध मरीजों के इलाज पर 01 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। बताया कि कोविड संदिग्ध मानते हुए लगभग 50 मरीजों का इलाज निशुल्क किया गया है। इस पर लगभग पांच से दस लाख रुपये खर्च हुए होंगे। शासन की ओर से वित्तीय भार के संबंध में पूछा गया है और इसका जवाब जल्द भेजा जाएगा।