{"_id":"5718e5c44f1c1b8a728b462b","slug":"mighty-memories-of-shaktimaan","type":"story","status":"publish","title_hn":" शक्तिमान की यादें संजोकर रखेगी पुलिस, एलबम होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिमान की यादें संजोकर रखेगी पुलिस, एलबम होगी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
शक्तिमान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम प्रयासों के बाद शक्तिमान को बचाने में विफल रही पुलिस अब उसकी यादें संजोकर रखेगी। इसी कड़ी में शक्तिमान के नाम पर अस्तबल को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। गेट नंबर दो को भी शक्तिमान द्वार बनाने का प्लान है। यह पूरा प्रस्ताव तैयार पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही वहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस लाइन में 36 दिन के उपचार के बाद बुधवार को पुलिस के घोड़े (शक्तिमान) की मौत हो गई थी। राजकीय सम्मान के साथ अस्तबल परिसर में शक्तिमान को दफन कर दिया गया। शक्तिमान से जुड़ाव होने के कारण अब उसकी स्मृतियों को संजोने की तैयारी है।
विज्ञापन
शक्तिमान की होगी एलबम होगी तैयार
बाकायदा उसके करतबों से लेकर घायल होने, उपचार और अंतिम क्रिया की वीडियो और फोटोग्राफ की एलबम भी तैयार होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि शक्तिमान सदा पुलिस के लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के अस्तबल को शक्तिमान के नाम से विकसित करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है, जिस पर जल्द ही अमल होने की उम्मीद है।
उधर, अमेरिकी चिकित्सक जेनी मेरी वॉन और मुंबई के चिकित्सक फिरोज कंबोटा ने बृहस्पतिवार को शक्तिमान की समाधि पर पहुंचकर नम आंखों से उसे याद किया। यह दोनों चिकित्सक शाम को वापस चले गए।