{"_id":"5725b3cb4f1c1b58035ccf00","slug":"leopard-kill-five-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का आतंकः पांच बकरियां मारी, दो को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का आतंकः पांच बकरियां मारी, दो को किया घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 01 May 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर की लांघा रेंज में गुलदार ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार की शाम को गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर पांच बकरियों को मार दिया, जबकि हमले में दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हुई है। लगातार हमलों से भयभीत पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भूड़ निवासी पूरण सिंह चौहान पुत्र बर्फिया सिंह पशुपालक हैं। वह बीते शुक्रवार की दोपहर को बकरियों को चुगाने रेंज के जंगल में गए हुए थे। उन्हें वहां गुलदार और उसके दो शावक दिखाई दिए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते गुलदार और शावकों ने झुंड पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
गुलदार के हमला देख वह भाग खड़ा हुआ। जब ग्रामीणों को लेकर लौटा तो वहां पांच बकरियां मरी पड़ी थी, जबकि दो बुरी तरह से घायल थी। पशुपालक ने बताया कि आए दिन गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। जिससे लोग डरे हुए हैं। गुलदार के साथ दो शावक भी हैं, जिससे लोगों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले गुलदार तीन दिन पूर्व दो गायों को भी मार चुका है। रेंज अधिकारी मोहम्मद गालिब ने बताया कि शिकायत आने पर विभागीय कर्मचारी मौके का निरीक्षण कर क्षति पूर्ति की रिपोर्ट तैयार करते हैं। जिसके बाद पीड़ित को मुआवजा दिए जाने का प्राविधान है। ऐहतियात के तौर पर गश्त बढ़ा दी गई है।
आग का है असर
ऊंचाई वाले इलाको के जंगल में भड़की आग के बाद वन्य जीव नीचे के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि गुलदार और उसके शावक भी आग और बढ़ती गर्मी के कारण लांघा रेंज में पहुंच गए हैं। अमूमन रेंज में गुलदार नहीं पाया जाता।